Saturday, 29 July 2017

ऐसे बनाएं टेस्टी हैदराबादी एग बिरयानी

नॉन वेज काना काफी लोगों को पसंद होता है। इसे आप कई तरीके से बना सकते है। इन्हीं में है नॉनवेज बिरयानी जिससे आप कई तरीकों से बना सकते है। इसमें आप मटन डालकर सिंपल बना सकते है या फिर इसमें अंडे भी डाल सकते है। हैदराबाद की बात करें, तो नॉनवेज की बात न करें ऐसा हो ही नहीं सकता है।। हैदराबाद विभिन्न प्रकार के नॉनवेज बनाने के लिए ही फेमस है। अगर आप भी नॉनवेज में कुछ नया ट्राई करना चाहते है, तो बनाएं हैदराबादी एग बिरयानी।
सामग्री
  1. दो कप बासमती चावल
  2. तीन उबले हुए अंडे
  3. एक चौथाई चम्मच खाने वाला रंग
  4. एक कप दही
  5. 100 मिलीलीटर दूध
  6. 50 ग्राम तली हुई प्याज
  7. 10-12 पुदीने के पत्ते
  8. एक चौथाई छोटा चम्मच सौंफ
  9. तीन लौंग
  10. एक टुकड़ा दालचीनी
  11. चुटकीभर शाह जीरा
  12. दो बड़ी इलायची
  13. एक छोटा चम्मच  गार्लिक पेस्ट
  14. दो छोटा चम्मच शुद्ध घी
  15. एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा
  16. कुछ ताजा हरी धनिया के पत्ते
  17. दो बड़े चम्मच तेल
  18. एक चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  19. एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  20. एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  21. एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
  22. एक चौथाई छोटा चम्मच चिकन मसाला
  23. स्वादानुसार नमक
  24. एक चौथाई छोटा चम्मच अजीनोमोटो
  25. एक नींबू का रस
ऐसे बनाएं हैदराबादी एग बिरयानी
  • सबसे पहले एक बारी तले वाला पैन लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उबालें। फिर इसमें सौंफ, लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा, शाह जीरा, इलायची, जीरा, थोड़ा-सा हरा धनिया और 4-5 पत्ते पुदीने के डालें. इससे मसाले का टेस्ट पानी में मिल जाएगा।
  • जब पानी उबलने लगे तो इन मसालों को छलनी से निकाल लें और बर्तन में चावल और थोड़ा नमक डालकर हल्का कच्चा रहने तक पका लें।
  • जब उबाल आ जाए तो छलनी से छानकर चावल और पानी अलग कर लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें और इसमें तली हुई प्याज, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, नमक स्वाद अनुसार, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजीनोमोटो, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें दही, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकने दें फिर इसमें अंडे डालकर 2 मिनट और पकाएं, ताकि अंडे थोड़े फ्राई हो जाएं।
  • अब कड़ाही में चावल, दूध, घी और थोड़ा-सा रंग डालें अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं। कुछ रंगीन चावल पहले ही निकाल लें ताकि यह गार्निशिंग में इस्तेमाल हो सके। आपकी हैदराबादी एग बिरयानी तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।

ऐसे बनाएं टेस्टी चिकन मलाई टिक्का

नॉन वेज के अधिकतर लोग शौकीन होते है। कई लोगतो ऐसे होते है कि जब तक वो नॉनवेज न खा लें उसका पेट नहीं भरता है। नॉनवेज कई तरीकों से बनाया जाता है। सभी अपनी पसंद के अनुसार मटन, चिकन, फिश आदि को खाते है। इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती है।
अगर आप भी चिकन प्रेमी है, तो हम आपको अपनी खबर में एक ऐसी रेसिपी के बारें में बताने जा रहे है। जिसे खाने के बाद आप इसके दीवाने हो जाएंगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।
सामग्री
1. आधा किलो बोनलेस चिकन
2. एक कप दही
3. एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
4. एक चम्मच क्रीम
5. तीन बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
6. आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
7. एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर
8. एक छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
9. दो छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
10. आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
11. एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
12. एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
13. चाट मसाला जरूरत के अनुसार
14. स्वादानुसार नमक
15. तेल तलने के लिए
ऐसे बनाएं चिकन मलाई टिक्का
सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को लेकर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बॉउल लें उसमें चिकन और सबी सामग्री डाल दें और इसे कम से कम 1 घंटे के लइए फ्रीज में रख दें। पूरे 1 घंटे बाद इसे फ्रीज से निकाल कर माइक्रोवेव में 20 मिनट के लिए पकाएं। आपका चिकन मलाई टिक्का बनकर तैयार है। इसे आप हरी चटनी और प्याज के लछ्छे से गार्निश कर सर्व करें।

घर पर ऐसे बनाएं दिल्ली के आलू फ्राइड चाट

अगर आप दिल्ली में रहते है या फिर यहां घूमने आएं है और आपके फ्राइड आलू चाट न खाई, तो फिर आपका घूमना बेकार है। इसका हर कोई दीवाना हो जाता है। अगर आप इसका आननंद नहीं ले पाएं, तो कोई बात नहीं आप घर पर ही आसानी से इसे बनाकर दिल्ली की फ्राइड आलू चाट का मजा ले सकते है। जानिए इस रेसिपी को बनाने की विधि के बारें में।
सामग्री
1. 2 चौकोर कटे हुए उबले आलू
2. एक कटा हुआ प्याज
3.  एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च
4. दो चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती
5. दो चम्मच पुदीने की चटनी
6. एक चम्मच चाट मसाला
7. एक चम्मच नींबू का रस    
8. एक चम्मच इमली की चटनी
9. स्वादानुसार नमक
10. फ्राई करने के लिए ऑयल
ऐसे बनाएं फ्राइड आलू चाट
सहसे पहले एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच में गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें आलू डालकर फ्राई करें। आलू गोल्डन ब्राउन हो जाने के बाद निकाल लें। अब इसमें अब कटी हुई प्याज, हरी चटनी और इमली की चटनी डालक मिक्स करें। फिर इसमें चाट मसाला और नींबू का रस डालकऱ अच्ची तरह से मिला लें। आपके गर्मागर्म फ्राइड आलू चाट बनकर तैयार है।

ऐसे बनाए टेस्टी पनीर गार्लिक कबाब

पनीर खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे सभी अपने अनुसार डिश बनाकर खाते है। पनीर से कई तरह के रेसिपी बनती है। लेकिन आपने कभी गार्लिक पनीर से कबाब बनाएं है। जी हां पनीर गार्लिक कबाब चीजे खाकर सभी अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री
1. एक कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
2. एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3. आधा कप कार्न
4. एक बड़ा चम्मच पोहे का कूरा
5. एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
6. बारीक कटी हुए दो हरी मिर्च
7. एक चम्मच जीरा पाउड़
8. नमक स्वादानुसार
9. एक चम्मच चाट मसाला
10. आवश्कतानुसार तेल
11. एक कप बेसन
ऐसे बनाएं पनीर गार्लिक कबाब
सबसे पहले गार्लिक पनीर बनाने के लिए एक बाउल में पनीर, कॉर्न और प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं और कम से कम 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे।  इसके बाद इसमें पोहा का चूरा मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे हाथों की सहायता से कबाब का आकार देते हुए बना लें।
अब गैस में एक कढ़ाई में ऑयल डालकर धीमी आंच में गर्म करने दें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें कबाब डाल दें। इसके बाद दोनो साइड से हल्का ब्राउन फ्राई कर लें। आपके पनीर गार्लिक कबाब तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।

संडे के साथ बारिश का मजा लें आलू के पकौड़ो के साथ

आज बारिश का मौसम के साथ-साथ संडे भी पड़ रहा है। ऐसे मौसम में आप बाहर तो घूम नहीं सकते है। जिसका कारण आप घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे है। बारिश का मौसम हो और कोई मजे हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बारिश का मौसम हो आप बालकनी में बैठो चाय और गर्मागर्म पकौड़े हो। वाह क्या बात है। तो फिर देर किस बात की। ट्राई करें आज आलू के पकौड़े। साथ ही लें बारिश का मजा।
सामग्री
1. दो कच्चे आलू
2. दो कप बेसन
3. स्वादानुसार नमक
4. एक छोटी चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
5. ए चम्मच अदरक का पेस्ट
6. दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया
7. आधा चम्मच लाल मिर्च
8. तलने के लिए तेल
ऐसे बनाएं आलू के पकौड़े
सबसे पहले एक बड़े बाउड में बेसन डालें इसके बाद इसमें सभी सामग्री(आलू छोड़कर) को इसमें डाल दें। इसके बाद इसमें आवश्कतानुसार पान डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। जब इसकी पूरी तरीके से गुठलियां खत्म हो जाएं तब तक इसे फेंटते रहे। इसके बाद 10 मिनट को इसे छोड़ दे।
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें दूसरी और आलू छिलकर इसे पतले पतले स्लाइड में टिप्स के आकार में काट लें। जिससे कि यह आसानी से पक जाएं। अब कढ़ाई का तेल गर्म हो गया होगा। एक-एक करके पतला कटा आलू उठाइए और बेसन में लपेटकर कढ़ाही में तलने डाल दीजिए।
पकौड़े जैसे ही तैरकर ऊपर आ जाए, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर फ्राई कर लें। इसी तरह पूरे पकौड़े तल लें। आपके आलू के पकौड़े बनकर तैयार है। इसे आप टौमेटो सॉस के सर्व करें।

महाशिवरात्रि में खोले अपना व्रत टेस्टी केले के सलाद के साथ


सावन की महाशिवरात्रि में आज भगवान शिव को जलाभिषेक किया जाएं। इसके बाद कई लोग अपना व्रत खोल लेते है। कई लोग पूरे सावन रहने के बाद अपना व्रत खोलते है। व्रत रहने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है।
जब हम व्रत खोलते है, तो हेल्दी चीजों का सेवन न करें किसी भी चीज का सेवन कर लेते है। जो कि आपको बीमार भी कर देता है। अगर आप महाशिवरात्रि में अपना व्रत खोलना चाहते है, तो केले का ये हेल्दी सलाद रेसिपीखाएं। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी। साथ ही आसानी से बन भी जाएगी। जानिए बनाने की विधि के बारें में।
 
सामग्री
1. दो कटे हुए केले
2. एक कप फ्रेश दही
3. कटा हुआ आधा कप खीरा
4. एक कप पुदीने की पत्तियां
5. एक बड़ा चम्मच चीनी
6. एक बड़ा चम्मच मूंगफली
7. स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
8. नींबू की कुछ बूंदें


ऐसे बनाएं केले का सलाद
सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही लें। उसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां काटकर डाले, चीनी, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब एक और बाउल लें उसमें केले डाले और इसमें नींबू का रस डालकर फिर इसमें खीरे के पीस, नमक, मूंगफली और हरी धनिया डालें और इसे पहले वाले बाउल में डाले। आपका केल का सलाद बनकर तैयार है।

कैसे बनाए अंकुरित मूंग सलाद

अंकुरित मूंग सलाद बनाना बहुत ही आसान है साथ के साथ स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभ दायक भी है। यह सलाद अकुंरित मूंग से बनता है, तथा यह उन लोगो के लिए ज्यादा अच्छा और फायदेमंद है जिनके पास समय की कमी रहती है। खास कर वह लोग जिनके पास खाना पकाने हेतु उपयुक्त समय नहीं रहता, और उन्हे पूर्ण रूप से खाना बनाना भी नहीं आता। यह नुस्खा उन लोगो के लिए है जो लोग होस्टल में पढ़ते व रहते है, घर वालो से दुर रहते है, अपने ऑफिस के काम की वजह से तो कभी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए।

तो तैयार हो जाईए और जाने इस नुस्खे को बनाने की विधि के बारे में।
मूंग को अंकुरित करने के लिए, पहले मूंग को साफ कर उसमें से सारे पत्थर निकालकर धो लें और 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। मूंग को दुबारा धोकर पानी छान लें। बाद में गिले सूती के कपड़े में लपेटकर 10-12 घंटे के लिए लटका दें (मौसम के अनुसार) या जब तक आपको अंकुर ना दिखने लगे। कपड़ा सूखने पर पानी छिड़कते रहें। छोटे अंकुर आने पर, यह खाने के लिए तैयार हैं। अंकुरित मूंग जीवीत खाद्य पदार्थ है। आपके अंकुरित दानों को फ्रिज में रखने के बाद भी, यह बढ़ते रहेंगे और इनके विटामीन की मात्रा भी बढ़ती रहेगी। यह आहार में पौष्टिक्ता बढ़ाते हैं, साथ ही, इसका हल्का कुरकुरापन और मीठा स्वाद व्यंजन में स्वाद प्रदान करता है।
संग्रह करने के तरीके
• अंकुरित दाने को 2 दिन के अंदर प्रयोग करें और इनका प्रयोग करने से पहले धो लें।
• अंकुरित दाने किटाणू से जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए खाने से पहले, इन्हें धोना ज़रुरी होता है।
स्वास्थ्य विषयक
• अंकुरित मूंग विटामीन, मिनरल, प्रोटीन और एन्ज़ाईम का बेहतरीन सरोत है।
• अंकुरित मूंग जैविक होते हैं और इन्हें कभी भी और कहीं भी बनाया जा सकता है।
• अंकुरित मूंग पचाने में आसान होते हैं। इसमें भरपुर मात्रा में एन्ज़ाईम इसे पचाने में आसान बनाते हैं।
सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
1 कप अंकुरित मूंग
¼ कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
गार्निशिंग के लिए
1  छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सोया सौस
2 छोटे चम्मच सफ़ेद सिरका
½ चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च  
2 बड़े चम्मच दरदरी कुटी हुई भुनी मूंगफली
स्वादानुसार काला नमक
विधि
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में लहसुन डाल के सुनहरा होने तक भून ले फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे।
अब भुने हुने लहसुन में सोया सौस, सफ़ेद सिरका, चीनी, मिर्च, नमक और मूंगफली डाल के अच्छे से मिला के गार्निशिंग तैयार कर ले।
अब एक बर्तन में अंकुरित मूंग, शिमला मिर्च मिलाये, पहले से तैयार गर्निशिंग मिला के अच्छे से मिक्स कर ले, ऊपर से हरी धनिया, और हरे प्याज़ से सजा के तुरंत परोसे या फिर फ्रिज में रख के ठंडा करके परोसे फिर एक नींबू काट कर पूरा निचोड ले।

Saturday, 3 September 2016

10 उपयोगी कुकिंग टिप्स -10 Useful Cooking Tips


* घी में तलते समय कोई चीज बिखर रही है, तो उसमें एक या दो डबलरोटी को पीसकर मिला दें

* यदि पुदीना धूप न मिलने की वजह से ना सुख रहा हो, तो 30 सेकेंड्स मइक्रोवेव में घुमाए,अब कांच के डब्बे में भर ले।

* कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।

* आलू उबालते समय पानी में एक चुटकी नमक डालने से छिलके उतारने में आसानी होगी।

* देसी घी को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमें एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे।

* दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।

* पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ।

* अनाज अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध फ्रिज में रखने से उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।

* रायता में नमक सर्व करते समय डालें, इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।

* आटा गूंथते समय पानी की बजाय दूध का उपयोग करें , पूरियां नरम बनेगी।

नारियल की खीर – Coconut Kheer Recipe – Nariyal Kheer Recipe


• सामग्री :- (for 4 servings)

1 कच्चा नारियल,
1 लीटर फुल क्रीम वाला दूध,
½ कप चीनी,
10-12 केसर के धागे (एक बड़े चम्मच दूध में भिगो दे),
1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटे हुए,
1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटे हुआ,
¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर,
1 चम्मच घी,

• विधि :-

नारियल को तोड़ के पानी एक गिलास में निकाल ले. नारियल के गूदे को निकाल के कद्दूकस करके अलग रख ले.

एक कढाई में घी डाल के गरम करे कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूने. फिर गैस बंद करदे.

एक भारी तले के पतीले में दूध डाल के गरम करे. जब दूध गाढ़ा हो कर आधा रह जाये तो भुना हुआ नारियल डाल के धीमी आंच पर पकने दे.

चीनी डाल के अच्छे से मिला दे. केसर वाला दूध, कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलाइची पाउडर डाल के गाढ़ा होने दे. गाढ़ा होने बाद गैस बंद करदे.

हल्का गरम या फ्रिज में रखके ठंडा करके परोसे.

दाल मखनी रेसिपी (Dal Makhani Recipe)


दाल मखनी उत्तर भारत (खास कर पंजाब) में बहुत पसंद की जाती है| यह दाल ज़्यादातर functions में बनाई जाती है| प्रोटीन की मात्रा भरपूर होने के कारण यह बहुत पोस्टिक भी होती है| 

• सामग्री :-

• उड़द की दाल – 1 छोटी कटोरी
• राजमा – 1/4 कटोरी
• तेल -1 से 2 टेबिल स्पून
• प्याज़ – 1
• अदरक – एक इंच
• लहसुन 4-5 कलियाँ
• हींग — 1 पिन्च
• जीरा — आधा छोटी चम्मच
• क्रीम या मलाई – आधा छोटी कटोरी
• धनियां पाउड - 1 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
• हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
• नमक — स्वाद अनुसार
• हरा धनियाँ — बारीक कटा हुआ

• विधि :-

1. उड़द और राजमा साफ़ कर के रात भर या 8 घंटे के लिये भिगो दें|

2. उड़द और राजमा धो कर कुकर में उबाल लीजिये, उबलने के लिये कुकर मे एक सिटी तेज़ आच पर लगवाएँ उसके बाद गैस को कम कर दे और 5-6 सिटी लगवाएँ।

3. अदरक, लहसुन ,हरी मिर्च, प्याज़ को मिक्सी मे पीस लीजिये।

4. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये उसमे हींग और जीरा डाले, जीरा भुनने के बाद मिक्सी का पीसा मसाला डाल दीजिये, धनियां, लाल मिर्च पाउडर डाले मसाले को तब तक पकने दे जब तक मसाला तेल नही छोड़े फिर क्रीम या मलाई डाल कर मसाले को अच्छी तरह से चला कर तब तक भुने जब तक मसाले के साथ क्रीम अच्छी तरह ना मिले|

5. फिर उबले हुये उड़द और राजमा डाल दीजिये और अच्छी तरह से चम्मच चलाये उसके बाद 2-3 कप पानी डाले, या आपको जितनी पतली दाल आपको चाहिये उतना पानी दाल दीजिये| फिर नमक, गरम मसाला डाल दीजिये उस के बाद ढ़क कर 3-4 मिनट तक पकने दे| दाल पर हरा धनिया डाल दीजिये, दाल बन कर तैयार है।

बेसन का ढोकला रेसिपी (Besan Dhokla Recipe)


ढोकला एक गुजराती डिश है जिसे नाश्ते के वक्त काफी पसंद किया जाता है. बेसन के ढोकला की यह रेसिपी हमें पकवानगली की यूजर दीपाली ने भेजी है. आइए बनाते हैं ढोकला उनके तरीके से...

• आवश्यक सामग्री :-

1 कप बेसन,
आधा कप दही,
आधा कप गर्म पानी,
1 चम्मच नमक,
1 चम्मच चीनी,
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट,
1 बड़ा चम्मच तेल,
1 छोटा चम्मच राई,
3-4 हरी मिर्च, कटी हुई,
गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती,
1 नींबू का रस,
चुटकीभर सोडा,

• विधि :-

- एक बर्तन में बेसन , नमक, चीनी, दही डालें और इसमें गर्म पानी डालकर घोल बनाएं. ध्यान रहे इसमें गांठ न पड़े.

- इसके बाद इसमें अदरक मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इस मिश्रण को 2-3 से घंटे तक रख दें.

- तय समय बाद इस मिश्रण में एक चम्मच तेल और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.

- मिश्रण को माइक्रोवेव ओवन बाउल में डालें और इसे ढककर हाई हीट पर 6 मिनट तक पकाएं.

- जब तक ढोकला बन रहा है तब तक तड़के की तैयारी कर लें.

- मध्यम आंच में तवा पर एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई डालकर तड़काएं. जब राई तड़कने के लिए तो इसमें हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक हल्का तल लें.

- इसके बाद इसमें एक गिलास पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.

- माइक्रोवेव से ढोकला निकाल इस पानी को उसके ऊपर डाल दें और इसे 20 मिनट तक रखें.

- धनिया पत्ती से गार्निश कर ढोकला सर्व करें.

• नोट:-

- आप चाहें तो स्टीमर में भी ढोकला बना सकते हैं. इसके लिए मिश्रण को स्टीमर प्लेट में डालकर 15 मिनट तक पका लें.

- तय समय बाद ढोकला पका है या नहीं यह टूथपिक से गड़ाकर चेक कर लें. अगर नहीं पका है तो इसे 5 मिनट तक और पका लें.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...