Showing posts with label सब्जी. Show all posts
Showing posts with label सब्जी. Show all posts

Saturday, 29 July 2017

ऐसे बनाएं घर पर टेस्टी कश्मीरी खट्टे बैंगन की सब्जी

आपने बैंगन से बनी हुई कई तरह की सब्जियां खाई होगी। कई लोग ऐसे होते है। जिन्हें बिल्कुल भी बैंगन की सब्जी पसंद नहीं होती है। जिस दिन बैंगन बन जाते है। उस दिन खाना भी नहीं खाते है। यह समस्या बच्चों में सबसे ज्यादा देखी गई है। अगर आपका बच्चा भी बैंगन के नाम से ऐसा करता है, तो आप इस तरह की बैंगन से रेसिपी बनाएं। इसे वह जरुर खाएंगा। जानिए कश्मीरी खट्टे बैंगन बनाने की विधि।
सामग्री
1. 5-6 लंबे बैंगन
2. दो कटे हुए प्याज
3. एक बारीक कटा हुआ टमाटर
4. एक दालचीनी
5. एक बड़ा चम्मच जीरा
6. आधा चम्मच इलायची पाउडर
7. एक चम्मच कश्मीरी लील मिर्च
8. एक छोटा चम्मच हींग
9. एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
10. एक बड़ा चम्मच सोंठ
11. एक बड़ा चम्मच सौंफ
12. एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
13. बारीक कटा हुआ हरा धनिया
14. स्वादानुसार नमक
ऐसे बनाएं कश्मीरी खट्टे बैंगन
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें दालचीनी, जीरा, इलायची पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा स पानी डाल दें। जिससे कि मासला जले न। जब यह तेल छोड़ने लगें तो इसमें सोंठ डाल दें और कम से कम 2 मिनट पकाएंष इसके बाद इसमें प्याज और बैंगन डालकर अच्छी करह से फ्राई करके कम से कम 20 मिनट के लिए ढक्कन बंद कर दें। 20 मिनट बाद इसमें टमाटर, सौंफ और थोड़ा सा पानी डालें। अब टमाटर पकने दें। जब टमाटर पक जाए और गाढ़ी सी ग्रेवी तैयार हो जाए। तब आंच बंद कर दें। आपकी कश्मीरी खट्टे बैंगन की सब्जी बनकर तैयार है। इसमें नींबू डालकर गर्मागर्म रोची के साथ सर्व करें।

कटहल की मसालेदार फ्राइड सब्जी

कटहल खाना किसे पसंद नहीं होता है। हां इसे काटने में थोड़ी प्रॉब्लम और बनाने में थोड़ा सा ज्याद समय लगता है, लेकिन ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी बच सकते है। अगर आप भी कटहल बनाने की सोच रहे है, तो इस बार कुछ अलग  रेसिपी ट्राई करें, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।
सामग्री
1. आधा किलो कटा हुआ कटहल
2. दो कटे हुए प्याज
3. अदरक-लहसुन का पेस्ट
4. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
5. आधा चम्मच गरम मसाला
6. एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
7. दो चम्मच धनिया पाउडर
8. आवश्कतानुसार नमक
9. आवश्कतानुसार ऑयल
ऐसे बनाएं कटहल की फ्राई सब्जी
सबसे पहले कटहल को काटकर अच्छी तरह से धो कर पानी हटा लेँ। इसके बाद एक कढ़ाई में ऑयल डालें। इतना डाले कि आपके कटहल इसमें फ्राई हो जाएं। इसके बाद इसे गर्म होने दे। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें थड़ा कटहल डालें(इतना डाले कि आसानी से फ्राई हो जाएं) अब इसे फ्राई कर लें। जब तक कि हल्का सिकुड़ न जाएं। इसके बाद पूरा इसी तरह फ्राई कर एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद बचे हुए ऑयल में प्याज डाल और चलाएं फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें।
जब तक कि यह हल्का ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक डालकर थोड़ सा चलाएं और फिर इसमें फ्राई किया हुआ कटहल डाल दें। अब इसे थोड़ी देर चलाते रहें। इसके बाद अगर आपको ये कच्चा लग रहा है तो थोड़ा सा हाथ में पानी लेकर इसमें छींटे डालिए और इसे कम से कम 5 मिनट के लिए ढक दें। तय समय के बाद इसे फिर थोड़ा सा फ्राई कर लें। आपका कटहल की सुखी मसालेदार सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी या पराठा के साथ सर्व करें।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...