Showing posts with label Cheese Pepper Recipe. Show all posts
Showing posts with label Cheese Pepper Recipe. Show all posts

Saturday, 29 July 2017

ऐसे बनाए टेस्टी पनीर गार्लिक कबाब

पनीर खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे सभी अपने अनुसार डिश बनाकर खाते है। पनीर से कई तरह के रेसिपी बनती है। लेकिन आपने कभी गार्लिक पनीर से कबाब बनाएं है। जी हां पनीर गार्लिक कबाब चीजे खाकर सभी अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री
1. एक कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
2. एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3. आधा कप कार्न
4. एक बड़ा चम्मच पोहे का कूरा
5. एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
6. बारीक कटी हुए दो हरी मिर्च
7. एक चम्मच जीरा पाउड़
8. नमक स्वादानुसार
9. एक चम्मच चाट मसाला
10. आवश्कतानुसार तेल
11. एक कप बेसन
ऐसे बनाएं पनीर गार्लिक कबाब
सबसे पहले गार्लिक पनीर बनाने के लिए एक बाउल में पनीर, कॉर्न और प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं और कम से कम 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे।  इसके बाद इसमें पोहा का चूरा मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे हाथों की सहायता से कबाब का आकार देते हुए बना लें।
अब गैस में एक कढ़ाई में ऑयल डालकर धीमी आंच में गर्म करने दें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें कबाब डाल दें। इसके बाद दोनो साइड से हल्का ब्राउन फ्राई कर लें। आपके पनीर गार्लिक कबाब तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।

Saturday, 3 September 2016

दम पनीर काली मिर्च रेसिपी (Own Cheese Pepper Recipe)


• सामग्री :-

400 ग्राम मलाई पनीर, 
1 इंच का टुकड़ा अदरक, 
2-3 हरी मिर्च, 
4-5 कलियां लहसुन, 
2 प्याज, तेल तलने के लिए, 
2 कप हरा धनिया, 
चौथाई कप पुदीना, 
1 कप दही, 
2 टे.स्पून देसी घी, 
2 तेजपत्ता, 
एक टुकड़ा दालचीनी, 
3 या 4 छोटी इलायची, 
4 लौंग, 
2 टे.स्पून धनिया पाउडर, 
1 टी स्पून जीरा पाउडर, 
नमक स्वादानुसार, 
आधा कप ताजा क्रीम, 
1 टे.स्पून पिसी काली मिर्च, 
1 टी स्पून गरम मसाला।

कितने लोगों के लिए : 6

• विधि :-

पनीर को एक इंच के टुकड़ों में काटिए। हरी मिर्च को धोकर काट लें। उसमें अदरक-लहसुन मिलाकर पेस्ट बना लें। हरा धनिया व पुदीना धोकर बारीक काट लें। 

कड़ाही में तेल गरम करें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक तलें। आंच से उतारकर प्याज ठंडा करें और दो चम्मच पानी में मिलाएं। कम चौड़े मुंह के पैन या हांडी में देसी घी गरम करें। उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची व लौंग डालकर हिलाएं। 

इसमें अदरक-लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट भी मिलाएं और तेज आंच पर आधा मिनट तक हिलाएं। 

अब इसमें प्याज पेस्ट, फेंटा हुआ दही, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर व नमक मिलाएं। एक कप पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं व तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं। पनीर के टुकड़े, हरा धनिया व पुदीना मिलाएं।

अब अंत में क्रीम, काली मिर्च व गरम मसाला मिलाएं। पैन या हांडी का मुंह परोसने से ठीक पहले ही खोलें व तुरंत परोसें। गरमागरम दम पनीर का स्वाद भूख को और बढ़ाएगा।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...