Showing posts with label कबाब. Show all posts
Showing posts with label कबाब. Show all posts

Saturday, 29 July 2017

ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शिकमपुरी कबाब

आपने आज तक कई तर के नॉन वेज कबाब खाएं होगे, लेकिन आपने कभी वेज कबाब खाएं है। जी हां नॉनवेज कबाब की तरह की वेज भी बहुत ही टेस्टी होते है। इसे आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में शामिल कर सकते है। यह छोटे-बड़े सभी को पसंद आएगा। तो फिर देर किस बात की ऐसे बनाएं वेज शिकमपुरी कबाब।
सामग्री
1. एक कप मिली-जुली कटी और उबली सब्जियां
2. एक कप मैश्ड  किए हुए आलू
3. एक प्याज बारीक कटा हुआ
4. एक बड़ा चम्मच घी
5. एक कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
6.एक छोटा कप मावा
7. एक कप ब्रेड क्रम्ब्स
8. एक बड़ा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
9. चुटकीभर हल्दी
10. एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
11. डेढ़ बड़ा चम्मच कटा हुआ पुदीना
12. एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
13. एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
14. चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
15. स्वादानुसार नमक
16. आवश्कतानुसार ऑयल
ऐसे बनाएं शिकमपुरी कबाब
सबसे पहले सब्जियों और आलू को एक साथ-डालकर दरदरा पीस लेंष इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर धीमी आंच में गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इस में प्यास डालकर भुने, जब ये ब्राउन हो जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब इसमें फिर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा डालें जैसे ही ये चटकने लगें, तो इसमें अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें पुदीना और धनिया पत्ती डालकर 1 मिनट तक भूनें और गैंस बंद कर दें।
इसके बाद इसमें पनीर, मावा, फ्राइड प्याज और ब्रेड क्रम्स अच्छी तरह से मिक्सकर मिश्रण तैयार कर लें। तैयार मिश्रण के 10 बराबर हिस्से कर कबाब बना लें। मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। आपके वेज शिकनपुरी बनकर तैयार है। इसे आप धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

ऐसे बनाए टेस्टी पनीर गार्लिक कबाब

पनीर खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे सभी अपने अनुसार डिश बनाकर खाते है। पनीर से कई तरह के रेसिपी बनती है। लेकिन आपने कभी गार्लिक पनीर से कबाब बनाएं है। जी हां पनीर गार्लिक कबाब चीजे खाकर सभी अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री
1. एक कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
2. एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3. आधा कप कार्न
4. एक बड़ा चम्मच पोहे का कूरा
5. एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
6. बारीक कटी हुए दो हरी मिर्च
7. एक चम्मच जीरा पाउड़
8. नमक स्वादानुसार
9. एक चम्मच चाट मसाला
10. आवश्कतानुसार तेल
11. एक कप बेसन
ऐसे बनाएं पनीर गार्लिक कबाब
सबसे पहले गार्लिक पनीर बनाने के लिए एक बाउल में पनीर, कॉर्न और प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं और कम से कम 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे।  इसके बाद इसमें पोहा का चूरा मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे हाथों की सहायता से कबाब का आकार देते हुए बना लें।
अब गैस में एक कढ़ाई में ऑयल डालकर धीमी आंच में गर्म करने दें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें कबाब डाल दें। इसके बाद दोनो साइड से हल्का ब्राउन फ्राई कर लें। आपके पनीर गार्लिक कबाब तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व करें।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...