Showing posts with label एग चीला. Show all posts
Showing posts with label एग चीला. Show all posts

Saturday, 29 July 2017

ऐसे बनाएं टेस्टी एग चीला

कई लोगों को अंडा खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। साथ ही अंडा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका रोजाना ब्रेकफास्ट में सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। अंडे से हम कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन हम आपको इसका चीला बनना बताएंगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।
 
सामग्री

1. एक चम्मच बेसन
2. दो अंडे
3. एक बड़ा चम्मच ऑयल
4. स्वादनुसार नमक
5. चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
6. एक बड़ा चम्मच दूध
ऐसे बनाएं एग चीला
सबसे पहले अंडे को तोड़कर एक बाउल में डालें इसके बाद इसमें सभी सामग्री डाल दें। फिर इसे अच्छे  से मिला लें। इसके बाद धीमी आंच में एक पैन में तवा गर्म करें और इसमें बाउल की सहायता से यह घोल तवा में डालें। जब ये एक साइड सिक जाएं, तो इसे दूसरी साइड सेक लें। आपके एग चीला बनकर तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...